एफडीआई में 74 फीसद गोको मॉडल पर विरोध - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/05/2020

एफडीआई में 74 फीसद गोको मॉडल पर विरोध


देश के कामगारों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है- पाठक


 


कानपुर। ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक जी ने  वित्तमंत्री द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज में आयुध निर्माणीयों का निगमीकरण रक्षा क्षेत्र में एफडीआई को 49% से 74% बढ़ा देना गोको (GOCO) मॉडल  की घोषणा पर अपना विरोध जताया। पाठक ने कहा कोरोना की आड़ लेकर केंद्र सरकार द्वारा रक्षा, परमाणु, अंतरिक्ष, डीआरडीओ इत्यादि संवेदनशील क्षेत्रों में निजी क्षेत्रों को बढ़ावा दिए जाने के लिए समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं देश के कामगारों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है आत्मनिर्भर भारत के नाम पर देश की अतुल संपत्ति निजी और कारपोरेट घरानों के हाथ में सौंपी जा रही है देश को फिर एक बार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह कंपनी सरकार की जागीर बनाने की तैयारी की जा रही है कुरौना संकट की आड़ लेकर इमरजेंसी की स्थिति निर्मित की गई सभी आयुध निर्माणी यों को बंद कर सभी कर्मचारियों को घरों में लॉक डाउन कर दिया गया सभी ट्रेड यूनियनों यूनियन नेताओं को लॉक डाउन के कारण घरों में बंद कर ठीक 1976 की तरह की स्थिति निर्मित की गई है कुरौना संकट की आड़ लेकर कर्मचारी नेताओं की संवाद अनुपलब्धता का लाभ उठाकर सरकार का यह कदम विनाश काले विपरीत बुद्धि सिद्ध होगा।

देश का रक्षा मजदूर सरकार के इस कदम से आक्रोशित है फेडरेशन सरकार के इस कदम की भर्त्सना करते हैं कोरोना संकट की आड़ लेकर देश के साथ धोखा किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages