मनाई गई राजीव गाँधी की 29वीं पुण्य तिथि - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

22/05/2020

मनाई गई राजीव गाँधी की 29वीं पुण्य तिथि


कानपुर।आवास विकास केशव पुरम स्थित कार्यालय में असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तथा इंटर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मार्तोलिया के नेतृत्व में भारत के 9 में प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 29 वीं पुण्यतिथि स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर विजय मार्तोलिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने वाले प्रथम व्यक्ति थे उन्होंने अपने प्रधानमंत्रीतत्व कॉल में भारत को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ने में प्रमुख भूमिका निभाई ।कंप्यूटर और इंटरनेट उन्हीं के प्रयास से भारत में आया ।आज हम सभी को स्वर्गीय राजीव गांधी के सपने को साकार करने के लिए तुच्छ राजनीति छोड़कर एकजुट होकर देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। राजीव गांधी ने कभी जाति धर्म संप्रदाय की राजनीति नहीं की उन्होंने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी। इसलिए आज हमें स्वार्थ परक राजनीति छोड़कर देश हित में कार्य करना चाहिए  भारत में स्वर्गीय राजीव गांधी को कंप्यूटर क्रांति का जनक कहा जाता है। उनका मानना था कि देश के विकास में विज्ञान और तकनीकी का समावेश बहुत आवश्यक है विज्ञान और तकनीकी के बिना विकास कभी गति नहीं पकड़ सकता । पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से विजय सिंह मार्तोलिया श्याम देव सिंह राजीव द्विवेदी नरेंद्र चंचल कुशवाहा तुफैल अहमद खान विवेक पांडे अतुल कुशवाहा हनीत मार्तोलिया आदि लोग उपस्थित रहे  ।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages