बीमार बेटे को चारपाई पर लेकर निकल पड़े पैदल, कानपुर में मिली मदद - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/05/2020

बीमार बेटे को चारपाई पर लेकर निकल पड़े पैदल, कानपुर में मिली मदद


 

कानपुर। चकेरी में रामदेवी हाईवे पर शुक्रवार शाम चरपाई नुमा पालकी देखकर एकबारगी लोग हैरत में पड़ गए। पसीने से तर-बतर लोग चारपाई पर एक बीमार युवा को लेकर जा रहे थे। पूछने पर उन्होंने जो पीड़ा बताई उसे सुनकर सबका कलेजा कांप गया। लेकिन हिम्मत देखिए कि इनके कुनबे में शामिल 18 लोगों ने बारी-बारी से पालकी को सहारा दिया जिससे लुधियाना से यहां तक का मुश्किल भरा सफर आसानी से कट गया। यह नजारा देख चकेरी थाना प्रभारी ने उनकी मदद की और वाहन से आगे जाने की व्यवस्था की।

18 लोग निकल पड़े पैदल

मध्य प्रदेश के सिगरौली जिले के निवासी राजकुमार लुधियाना में मजदूरी करते थे और वहीं अपने परिवार के साथ रहते थे। काम धंधे बंद होने पर उनके साथ परिवार और गांव के 18 लोगों ने घर वापसी का फैसला कर लिया। कुनबे में राजकुमार का 15 वर्षीय बेटा बृजेश बीमार था। इसे कैसे लाया जाए इस पर मंथन के बाद उन्होंने चारपाई से एक पालकी बनाई। इसमें गर्दन में चोट होने से घायल बेटे को लिटाया और निकल पड़े अपने घर की ओर ।

सबने बारी-बारी से सहारा दिया

राजकुमार ने अनुसार परिवार और गांव वालों ने मिलाकर बारी-बारी से पालकी उठाई। सबकी मदद से हम लोग आज कानपुर पहुंच गए। शुक्रवार शाम को रामादेवी हाईवे पर परिवार को इस तरह बच्चे को ले जाते हुए देखकर चकेरी थाना प्रभारी रामकुमार गुप्ता ने उन्हें रोककर बातचीत की। सफर में उन्होंने करीब 50 किमी. तक का ही सफर वाहन से तय किया होगा क्योंकि अधिकतर वाहन चारपाई की वजह से ले जाने के लिए राजी नहीं हो रहे थे इसके बाद   रामकुमार ने  सभीकेभोजन-पानी की व्यवस्था की और उन्हें वाहन में बैठाकर घर पर भेजा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages