माइनर की सफाई से खिले किसानों के चेहरे - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

30/05/2020

माइनर की सफाई से खिले किसानों के चेहरे


भीतरगांव। कुड़नी क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों के किसानों के दर्द को जब नहर विभाग के जिम्मेदारों ने नही सुना तो करीब तीन सैकड़ा लोगो ने साढ़ क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी राजू पूनम सिंह परिहार से समस्या हल करने की गुहार लगाई। क्षेत्र के किसान मनोज दुबे, अनिल गुप्ता, अमर सिंह, रामसिंह, कैलाश, इकबाल सिंह, रतीराम, सर्वेश यादव, संतोष कुमार, अनिरुद्ध समेत सैकड़ो किसानों ने समाजसेवी राजू सिंह परिहार से माइनर में पानी न आने और कही भी सुनवाई न होने की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि सफाई के नाम पर होने वाली खानापूर्ति से माइनर पूरी तरह बंद है जिससे किसानों की हजारो बीघा फसल बर्बाद हो जाती है।किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर आज रामगंगा नहर से कुड़नी मंदिर तक लगभग चार किमी लंबी माइनर की सफाई का कार्य शुरू कराया जिसे देख किसानों में खुसी की लहर थी।किसानों ने कहा कि अब हम लोगो को समय से पानी मिलेगा जिससे क्षेत्र का किसान भी खुशहाल होगा। 

आठ गांव के किसानो की लहलहायेगी फसलें रामगंगानहर से चालू और कुड़नी के प्राचीन हनुमान मंदिर के तालाब तक पहुंचे माइनर से असबानगर, रातेपुर,मुल्लाखेड़ा,हाजीपुर कदीम,धरमपुर, कछखेरवा व कुड़नी के सैकड़ो किसानों की हजारो बीघा फसलों की सिंचाई के साथ पशु पक्षियों के लिए पोखर व तालाब भरने से भी इस भीषण गर्मी में राहत मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages