बिल्हौर के कोरोंटिन स्थलों का निरीक्षण करने पहुचे डीएम - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

27/05/2020

बिल्हौर के कोरोंटिन स्थलों का निरीक्षण करने पहुचे डीएम


कानपुर। मंगलवार को तहसील बिल्हौर के कोरोंटिन  स्थलों का  निरीक्षण करने  जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी  बिल्हौर पहुचे।सबसे पहले  राम सहाय इंटर कॉलेज शिवराजपुर पहुंचे  जहां पर 11 लोगों को कोरोंटिन के लिए  रोका गया है ।जो  अन्य जनपदों से आए हैं पास के ही गाँव के रहने वाले हैजिन्हें यहाँ रोका गया है। जिलाधिकारी महोदय ने कर्नाटक से आए  प्रवासी मजदूर से किसी प्रकार की कोई समस्या तो नही हो रही है, के विषय मे जानकारी की तो राजू ने बताया कि कोई समस्या नही है  समय से खाना पानी व अन्य वस्तुवे  मिल रही है। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित  करते हुए कहा कि सभी को मौसमी फल भी दिए जाएं यह सुनिश्चित किया जाए। तथा कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सभी का मेडिकल चेकअप हो यह भी सुनिश्चित किया जाये। गांवों में निगरानी समितियां एक्टिव रहें तथा गांव में आने वाले लोगों की जानकारी कर उनको कोरोंटिन कराया जाये।निरीक्षण  के दौरान बिल्हौर विधायक  भगवती प्रसाद सागर,मुख्य विकास अधिकारी  सुनील कुमार सिंह ,उप जिलाधिकारी बिल्हौर  साईं तेजा उपस्थित रहे।       


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages