अधूरे प्रपत्र पर एमपी रजिस्ट्रेशन की तीन ओवरलोड हाईवा पुलिस ने पकड़ा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/05/2020

अधूरे प्रपत्र पर एमपी रजिस्ट्रेशन की तीन ओवरलोड हाईवा पुलिस ने पकड़ा


दुद्धी।  आज रात्रि आठ बजे कोरगी साइट से रजखड़ की ओर जा रहें 3 ओवरलोड हाईवा बीडर गांव में कोतवाली पुलिस के एसएसआई वंशनरायण यादव ने पकड़ कर खड़ा करा दिया। मीडियाकर्मियों के पूछने पर कुछ बोलने से इनकार कर पुलिस ने तीनों गाड़ी का नम्बर और चालक का नाम पता नोट कर चली गयी।गाड़िया बीडर में खड़ी है।प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विधायक जी के अनुरोध  पर जांच हेतु गाड़िया रोकी गयी थी ,खनन वाले आ रहे है वही जांच करेंगे।


इस मामले में विधायक हरिराम चेरों का कहना है कि दुद्धी तहसील के अंतर्गत चल रहे साइटों पर अनियमितता को लेकर आज ही डीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा है।ज़िले से वापस लौटते समय कार्यकर्ताओं ने सूचना दी कि तीन हाईबा ओवरलोड फूल बॉडी लोड कर बिना कागजात कोरगी साइट से निकला है,जिस पर तत्काल डीएम सोनभद्र को मामले को अवगत कराया ,जो डीएम साहब ने प्रभारी निरीक्षक दुद्धी को फ़ोन कर गाड़ियों के जांच के निर्देश दिए है।


उधर एक हाईबा चालक अरविंद राजपूत ने बताया कि बालू रजखड़ घाटी के नीचे डंप करने जा रहा था।अभी पहला चक्कर था।ग्रामीणों ने बताया कि बालू पूर्व प्रधान रमाशंकर गोंड के खेत मे डंप होनी है।उधर पूर्व प्रधान  रमाशंकर ने बताया कि ठीकेदार से बालू डंप करने को अपनी जमीन दिया है ,अब वे क्या करेंगे वह ठीकेदार जाने।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages