कानपुर। बढते संक्रमण की वजह से बिल्हौर-बांगरमऊ सीमा सील करने के बाद निजी वाहनों के लोग परेशान हो गये। भारी संख्या में फंसे प्रवासी मजदूर घर जाने के लिए परेशान हो रहे हैं, शासन प्रशासन से लगा रहे हैं अपनी गुहार। बच्चे के साथ एक महिला की हालात खराब हो गयी। महिला चिलचिलाती धूप में हो गयी बेहोश, वहां लगे जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को आयी दया।
लोगों का कहना है कि हालात को समझते हुए इस बात का खयाल रखना चाहिए कि कहीं मानवता पर कुठाराघात तो नहीं हो रहा। निस्संदेह प्रशासन पूरी तरह से कोरोनायोद्धा बनकर अपना पूरा सहयोग प्रदान कर सराहनीय कार्य कर रहा है फिर भी ऐसी दर्दनाक घटनाओं से स्पष्ट है कि कहीं न कहीं और ज्यादा सक्रियता की आवश्यकता है। परेशान महिला को बिल्हौर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी द्वारा दूध की व्यवस्था करके उनके बच्चों को दिलाया गया।
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सरकार के आदेशों को नहीं मानते बांगरमऊ थाना प्रभारी। बांगरमऊ से होकर निकलने वाले ट्रांसपोर्ट के ट्रकों पर थाना प्रभारी ने लगाई रोक।ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों की लगी लंबी कतार। जबकि सरकार के आदेश हैं कि केवल प्रवासी मजदूरों की गाड़ियां रोककर उन्हें बसों से भेजा जाए और ट्रांसपोर्ट व सामान ले जाने वाली गाड़ियों को न रोका जाए।

No comments:
Post a Comment