व्यापारियों को थाने में बंद कर पीटने वाला दरोगा लाइन हाजिर - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

25/05/2020

व्यापारियों को थाने में बंद कर पीटने वाला दरोगा लाइन हाजिर


कानपुर। शहर के थाना ग्वालटोली में तैनात चौकी प्रभारी ग्वालटोली देवी शरण सिंह को बीते मंगलवार को व्यापारियों के साथ अभद्रता व मारपीट करना भारी पड़ गया। भाजपा के तिलक नगर मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता द्वारा की गई मौखिक शिकायत पर एसपी वेस्ट के द्वारा संज्ञान लेने के बाद क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज  द्वारा की गई जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर आरोपी दरोगा  के विरुद्ध एसएसपी/डीआईजी कानपुर नगर द्वारा लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को थाना ग्वालटोली क्षेत्र के खलासी लाइन के व्यापारियों के साथ अभद्रता व मारपीट करने के गम्भीर आरोप चौकी प्रभारी ग्वालटोली देवी शरण सिंह पर लगे थे। जिसमें एक महिला को भी पीटने से चोटें आई थीं। जिसको  समाचार पत्रों में  प्रमुखता से छापा गया था  व्यापारियों ने  भाजपा से तिलक नगर मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता से न्याय की गुहार लगाई थी जिसके बाद पवन गुप्ता द्वारा थाना ग्वालटोली पहुंच सब कुछ समझने के बाद एसबी बेस्ट डॉक्टर अनिल कुमार से संपूर्ण मामले का वृत्तांत बताया गया जिस पर संज्ञान लेते हुए एसपी बेस्ट द्वारा चौकी प्रभारी ग्वालटोली की जांच क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अजीत कुमार रजक को सौंपी गई थी। क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज द्वारा चौकी प्रभारी ग्वालटोली देवी शरण सिंह को इस मामले के साथ ही कुछ अन्य मामलों में भी प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। इसी के आधार पर शहर के एसएसपी/ डीआईजी द्वारा देवी शरण सिंह  के खिलाफ लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की गई है। 

लाइन हाजिर से खुश नहीं ,दरोगा की बर्खास्तगी के लिए डिप्टी सीएम को सौंपेंगे पत्र- पवन गुप्ता

व्यापारियों के साथ हुए इस अत्याचार की आवाज उठाने वाले भाजपा के तिलक नगर मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता का कहना है कि दरोगा देवी शरण सिंह द्वारा व्यापारियों को पूरी तरह से मारा-पीटा गया था। जिसके लिए मात्र दरोगा को लाइन हाजिर कर देना ही काफी नहीं है। दरोगा की बर्खास्तगी के लिए जल्द ही डिप्टी सीएम के सामने पत्र के माध्यम से मामले को रखा  जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages