कोरोना सचेतक टीम ने किया कोरोना के प्रति जागरूक - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/05/2020

कोरोना सचेतक टीम ने किया कोरोना के प्रति जागरूक


कानपुर।राज्य आपदा प्रबंध  प्राधिकरण, जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण एवं शक्ति ब्रिगेड के संयुक्त तत्वाधान में बिरहाना रोड स्थित के पी एम अस्पताल में मरीजों को तथा शनिमंदिर घसियारी मंडी में कोरोना से बचाव की जानकारी कोरोना सचेतक लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन हरीश तिवारी मास्टर ट्रेनर आंशी शुक्ला मनु बाजपेई रोहित जायसवाल सरताज खान द्वारा अलग अलग ग्रुप में दी गई। लखन शुक्ला ने बताया मास्क बहुत ही आवश्यक अब हमारे सुरक्षित जीवन के लिए हो गया है। जब भी बाहर निकले मास्क या गमछे से नाक व मुँह को ढके  सामाजिक दूरी यानि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच दो गज की दूरी होनी चाहिए समय समय पर हाथो को साबुन से साफ करे या सेनिटाइजर से सेनिटाइज करे अनावश्यक बाहर निकलने से बचे  सब्जी  व फल  ढक कर रखे इन्हे खरीदने  के बाद साफ पानी से अच्छी तरह से साफ करे डा सोनिया दमेले नेत्र सर्जन ने बताया घर से बाहर निकलते समय आखो पर चश्मे  का प्रयोग अवश्य करे डा दमेले ने प्रचार प्रसार  में लगी पूरी टीम को सामाजिक चेतना की इस मुहीम में आगे इसी उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages