अवैध उगाही:चार गुना रेट पर गुटका व ढ़ाई गुना रेट पर बिक रही तम्बाकू की पुड़िया - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/05/2020

अवैध उगाही:चार गुना रेट पर गुटका व ढ़ाई गुना रेट पर बिक रही तम्बाकू की पुड़िया


लॉक डाउन में प्रतिबंध का फायदा उठा रहे गुटखा व सुर्ती के होलसेलर।


-होलसेलर योगी सरकार के प्रतिबंध के निर्देश का दरकिनार कर कर रहे कारोबार ,अमुक़दर्शक बना प्रशासन।


दुद्धी। कोविड 19 महामारी से बचने के लिए  अब तक तीसरे चरण पूरे कर रहें लॉक डाउन थोक गुटका व्यापारियों के लिए स्वर्णिम काल साबित हो रही है, माल दबाकर यहां रोक के बाद भी पूरे लॉक डाउन के दौरान चुनिंदा दुकानों पर गुटका और सुर्ती ( तम्बाकू ) बेची गयी और बेची जा रही है ,जानकारों की माने तो गुटका बन्द होने की जानकारी इन्हें पहले ही मिल गयी थी जो इन्होंने अच्छा खासा माल दबा लिया। अब  गुटका के होलसेल दाम में चार गुना और सुर्ती के दामों में ढाई गुना की बढ़ोतरी कर बेची जा रही है।गुटका और सुर्ती ( तंबाकू) के शौकीन आज भी अपनी जरूरत पूरा करने को चार गुना दाम पर गुटका खरीद रहे है।लॉक डाउन फ़ायदा उठा कर थोक विक्रेता आज भी योगी सरकार के प्रतिबंध के निर्देशों का दरकिनार कर बाजार में गुटका बेच रहें है और गैर प्रांतों में तस्करी भी कर रहें है। क़स्बा स्थित  जब किसी दुकान से गोपनीय पड़ताल की गयी तो उसने बताया कि सब मिल रहा ,सरकार की बात कौन मानता है ,हां मूल्य बेहताशा वृद्धि है। बताया कि में लॉक डाउन में  55 का पैकेट मिलने वाला शक्ति गुटका  अब सीधे 220 रुपये पैकेट मिल रहा है ,वहीं 120 व140 वाला कैश व बहार 400 रुपये पैकेट मिल रहा है।
आशा सुर्ती ( तम्बाकू की पुड़िया) जो  80 रुपये वाला पैकेट   अब  200 रुपये में मिल रहा है।


खाने पीने की आवश्यक सामान में तेजी कही बनाई गई शॉर्टेजी तो नही।


दुद्धी।क़स्बे में व तहसील क्षेत्र में खाने पीने व दैनिक उपभोग की आवश्यक वस्तुओं के होलसेल मूल्य में काफी तेजी हो गयी है।यह तेजी कंपनी से है या थोक विक्रेताओं द्वारा माल की शॉर्टेजी बनाकर यह उच्चस्तरीय जांच का विषय है।जब एक दुकान से गोपनीय पड़ताल की गई तो नीचे लिखे वस्तुओं में पहले और अब में निम्नवत तेजी है।


तेल 99 पहले /105 अब प्रति लीटर
रिफाइन 99 पहले/104 अब प्रति लीटर


कोई भी बिस्किट 50 पेटी बढ़ोतरी …


प्रियागोल्ड बटरबाइट 575 पहले/ 620अ / पेटी
सीएनसी   590पहले/  620अब/पेटी


सोनपापड़ी 100 टिन बढ़ोतरी,  850 पहले /950अब


● बच्चों का कटोरी, कबाब 50 से 70 रुपये झाल बढ़ा दिया गया ।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages