सपाइयों ने मनाई चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

30/05/2020

सपाइयों ने मनाई चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि

 

कानपुर। प्रख्यात समाजवादी किसानों के नेता तथा  भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 33 वीं पुण्यतिथि पर सपा कानपुर ग्रामीण के केंद्रीय कार्यालय में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर कानपुर नगर ग्रामीण के अध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह प्रख्यात समाजवादी नेता थे  चौधरी जी ने जीवन पर्यंत किसानों के हित के लिए कार्य किया सच्चे मायनों में वह किसानों के मसीहा थे उन्होंने जीवन पर्यंत दलितों पिछड़ों और किसानों के लिए कार्य किया इस अवसर पर आयोजित सभा में अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव अबरार अहमद फजल महमूद कुलदीप यादव अशोक गुप्ता राजू अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे। 

इसी कड़ी में कानपुर नगर कार्यालय में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मोइन खान ने अपने उद्बोधन में बताया कि चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने देश के आजाद होने के बाद 1952 में उनके प्रयास से उत्तर प्रदेश में जमीदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ उन्होंने किसानों की समस्या को हल करने के लिए लेखपाल पद का सृजन किया जीवन पर्यंत उन्होंने समाजवादी विचारधारा का परिपालन करते हुए स्वस्थ और मुद्दों पर आधारित राजनीति की आयोजित सभा में प्रमुख रूप से अध्यक्ष मोइन खान कुलदीप यादव मिंटू नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह वरुण मिश्रा आशु खान आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages