फोन उठाओ इंडिया को पढ़ाओ' प्रोग्राम के जरिए छात्रों को शिक्षा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/05/2020

फोन उठाओ इंडिया को पढ़ाओ' प्रोग्राम के जरिए छात्रों को शिक्षा

 

पाठशाला फनवाला एप्‍प के जरिए वर्चुअल क्‍लासेज भी उपलब्‍ध

कानपुर। बच्‍चों की शिक्षा हमारे देश की प्रगति की आधारशिला है और किसी भी परिस्थिति में शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए - इस धारणा को ध्‍यान में रखते हुए, निहार शांति आंवला ने कोविड-19 विशेष अभियान की घोषणा की है। इस अभियान को 'पढ़ाई पर लॉकडाउन नहीं' का नाम दिया गया है। इस पहल के तहत, निहार शांति आंवला द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनके 'फोन उठाओ इंडिया को पढ़ाओ' प्रोग्राम के जरिए छात्र अपने घरों पर रहते हुए भी अपनी पढ़ाई-लिखाई जारी रख सकें। उक्‍त प्रोग्राम पिछले वर्ष शुरू किया गया था। ब्रांड ने पाठशाला फनवाला एप्‍प के जरिए वर्चुअल क्‍लासेज भी उपलब्‍ध कराया है। 

इन पहलों के बारे में बताते हुए, कोशी जॉर्ज, मुख्‍य विपणन अधिकारी, मैरिको ने कहा, ''निहार शांति आंवला ने हमेशा से यह माना है कि शिक्षा, राष्‍ट्र के विकास की आधारशिला है। कोविड-19 महामारी ने शिक्षा की निरंतरता के लिए गंभीर चुनौतियां पैदा की है। हम इस बात को समझते हैं और छात्रों के लिए लॉकडाउन के दौरान भी पढ़ाई-लिखाई सुनिश्चित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्र आसान, सुविधाजनक फोन-आधारित माध्‍यम के जरिए कभी भी और कहीं भी अंग्रेजी सीखने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हमने पाठशालाफनवाला एप्‍प पर अन्‍य विषयों के भी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई उपलब्‍ध कराने हेतु एएएस विद्यालय के साथ सहयोग किया है। इसमें कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के छात्रों के लिए सीबीएसई, यूपी और एनओआईएस बोर्ड के अनुसार पाठ्यक्रम उपलब्‍ध हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages