कैबिनेट मंत्री को भेंंट किया तीस साल बेमिसाल का चित्र एल्बम - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

22/05/2020

कैबिनेट मंत्री को भेंंट किया तीस साल बेमिसाल का चित्र एल्बम


कानपुर। लाल बंग्ला स्थित खत्री धर्मशाला में एक शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बीडी राय ने 30 साल बेमिसाल फोटोयुक्त एक एल्बम महापौर प्रमिला पांडे से अनावरण करा कर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को भेंट किया। राय ने बताया कि 1991 से पहले विधानसभा चुनाव के दौरान मैं सतीश महाना से जुड़ा हुआ हूं। और लगभग 30 सालों से उन्हीं के साथ जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान मुझे कैबिनेट मंत्री सतीश महाना से एक परिवारिक मित्र भाई का स्नेह मिला। कई विकास के कार्यों में कई संगठन संबंधी कार्यों में कई विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान सतीश महाना से जुड़ कर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। वही महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि वरिष्ठ नेता बीडी राय की कैबिनेट मंत्री सतीश महान के प्रति निष्ठा की जितनी तारीफ की जाए कम है। नेता तब मजबूत होता है जब कार्यकर्ता अंगद की तरह मजबूत हो। कार्यक्रम में नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, राकेश तिवारी, अतुल शुक्ला, कैलाश पांडे, सौरभ तिवारी, नंदू शुक्ला, सुरे नदर अवस्थी, विनय मिश्रा, मनीष मिश्रा, दिनेश तिवारी, शानू शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages