सेंट्रल स्टेशन पर लेडी डाक्टर ने कराया प्रसव - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/05/2020

सेंट्रल स्टेशन पर लेडी डाक्टर ने कराया प्रसव


महिला ने डॉक्टर को दिया धन्यवाद कहां बेटी का नाम कविता रखेंगे


कानपुर।  कानपुर सेंट्रल में स्क्रीनिंग के लिए लगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतारा डाक्टरों की टीम में मौजूद डॉ0 कविता यादव ने वहां पर मौजूद एक गर्भवती महिला जिसे अचानक प्रसव पीड़ा होने पर उस महिला का प्रसव कराने के लिए मोर्चा संभाला साथ ही सभी साथी डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ ने चादर का प्रबंध कर पुलिस और रेलवे मेडिकल स्टाफ की मदद लेकर महिला के चारों तरफ चादर लगाकर प्रसव को संपन्न कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं प्रसूता ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है ।महिला ने कहा कि बच्ची का नाम कविता रखेंगी ।डाक्टर कविता ने कहा कि  यह पल हमारी टीम और मेरे लिए सदैव यादगार पल रहेगा।

सैण्ट्रल स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों और यात्रियों की स्कैनिंग कर रही डॉक्टरों ने उस समय अपनी उदारता का परिचय दिया। जब गर्भवती महिला की दर्द से तड़प रही आवाज़ सुनी। तब उस समय डॉक्टर स्कैनिंग छोड़ कर उस गर्भवती महिला का प्रसव कराया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages