कानपुर। भूखे को अन्न, प्यासे को पानी पिलाएं। तप रहा हो धूप में जो कोई तो शीतलता बरसाएं। बेघर के सिर की छत और बेसहारा का सहारा बन जाएं। बेजुबानों का दर्द भी समझें। अपने अंदर छिपे मसीहा को जगाएं । इंसानियत का धर्म निभाएं। कोरोना वायरस से जंग की इस विकट घड़ी में मिल-जुलकर चलो जिंदगी बचाएं।लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों अनुकृति प्रतीक त्रिपाठी ने दिहाडी मजदूरों की बस्तियों के लिए मददगार साबित हो रही हैं। नियमित रूप से शारीरिक दूरी बनाकर पूड़ी-सब्जी वितरित करवा रहे हैं। अनुकृति कहती हैं कि जहां जरूरत होती है, वहां खुद खाना पहुंचाती हैं। पिछले एक कई दिनों से भूखे को खाना खिलाने का काम जारी है। इनकी पहल पर अब पड़ोसी और आस-पास के और लोग भी मदद के लिए आगे आने लगे हैं। ये पैकेट काकादेव हितकारी नगर, नवीन नगर, एम ब्लॉक, कच्ची मढ़ैया, मैं हर जरूरतमंद व्यक्तियों की भूख एवं सुरक्षा की व्यवस्था गोविंद नगर विधान सभा प्रत्याशी अंबुज शुक्ला ने सहयोग से काकादेव हितकारी नगर निवासी अनुकृति प्रतीक त्रिपाठी ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जरूरतमंदों को कच्चा राशन, सैनिटाइजर, साबुन एवं मार्क्स वितरण किया। त्रिपाठी ने बताया खाना बनाने से लेकर बांटने तक पूरी तरह एहतियात बरती जा रही है। बांटते वक्त भी हम लोग मास्क व सर्जिकल ग्लाउज पहनने के साथ शारीरिक दूरी का ध्यान रख रहे हैं। जरूरतमदों को हर संभव मदद करने के उद्देश्य से संस्था कार्य कर रही है। भोजन पहुंचाने का काम प्रतिदिन सुबह व शाम किया जा रहा है। इसमें वार्ड अध्यक्ष दिनेश तिवारी, शंभू शंकर, ऋषभ त्रिपाठी, ओम प्रकाश मौर्य, अर्पित भाटिया, सौरभ तिवारी, खुशबू गुप्ता आदि शामिल हैं।
15/05/2020
संकट के समय अनुकृति कर रही जरूरतमंदों की सहायता।
Tags
# कानपुर नगर/ कानपुर देहात
Share This
About NINE ONE TIMES
कानपुर नगर/ कानपुर देहात
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"
NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...
खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment