नहीं रुका रहा कोरोना का ख़ौफ़नाक ताँडव, 5 और मिले संक्रमित संख्या हुई 307 - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/05/2020

नहीं रुका रहा कोरोना का ख़ौफ़नाक ताँडव, 5 और मिले संक्रमित संख्या हुई 307


कानपुर। एक दिन की राहत के कोरोना ने फिर कानपुर में खौफनाक दस्तक दी शहर में हॉटस्पॉट क्षेत्रों में वायरस जमकर ताँडव कर रहा है   मंगलवार को  के जी एम यू लखनऊ से आई रिपोर्ट में 5 और पॉजिटिव मिले हैं। इनमे सभी हॉट स्पॉट क्षेत्र चमनगंज के पुराने सीसामऊ बड़ा चौराहा क्षेत्र के है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 307 हो गई है, जबकि 161 मरीज स्वस्थ हो कर अब तक डिस्चार्ज हो गए है तथा 7 मौते हो चुकी है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 139 है जिनका उपचार जारी है।

सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि के जी एम यू कोविड-19 लैब से भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में पांच पॉजिटिव  केस आए हैं एक केस जो लखनऊ के लोक बन्धु चिकित्सालय में भर्ती है जो कि कानपुर की रहने वाली है। उनको भी जनपद कानपुर नगर के कुल संक्रमित केसों में जोडा गया है आज जनपद में कंटेन्मेंट क्षेत्रों में 104 टीमों ने किदवई नगर में संजय गांधी नगर एवं के0डी0ए0 कालोनी तथा कल्यानपुर में राधापुरम एंव गोवा गार्डन क्षेत्रों में 7814 घरों का भ्रमण किया तथा लोगों को कोविड-19 के लक्षणों तथा उसके बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरुक  किया गया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages