लॉकडाउन के दौरान इंटरटेनमेंट के लिये तीस साल पहले के टीवी सीरियल को प्राथमिकता दे रहे लोग - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/05/2020

लॉकडाउन के दौरान इंटरटेनमेंट के लिये तीस साल पहले के टीवी सीरियल को प्राथमिकता दे रहे लोग

 

कानपुर। कोविड-19 के मद्देनजर लागू किये गए लॉकडाउन में मनोरंजन के लिए देशवासी पुराने समय के मनोरंजक और लोक प्रिय कॉंटेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं।पुरानी यादों को ताजा करना और उन पलों को पुनःजीना एक चलन बन गया है| कुछ ऐसा ही चलन एयरटेल एक्स-स्ट्रीम ऐप पर उपयोगकर्ताओं के बीच देखा गया है| एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम डिजिटल कॉंटेंट प्रदान करने वाला भारत का स्वदेशी वीडियो नेटवर्क है। 

अपने जमाने के अत्यधिक लोक प्रिय टीवी शो जैसे मालगुडी डेज़, देख भाई देख, ज़बान संभाल के, और कई अन्य के लिए मांग में 300% तक का उछाल देखा गया है| बॉलीवुड की क्लासिक्स फिल्मों जैसे- चौदहवीं का चांद, मदर इंडिया, डॉन, पड़ोसन, अंदाज़ अपना अपना और राजा बाबू दर्शकों के बीच काफी लोक प्रिय हो रहा है और इसकी मांग में 100% की वृद्धि दर्ज की गई है।पुराने कॉंटेंट को लेकर मांग में इस वृद्धि के पीछे यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश के छोटे शहरों के उपयोगकर्ता हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages