लाखों लोगों के आस्था के केंद्र संत शोभन सरकार हुए ब्रह्मलीन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/05/2020

लाखों लोगों के आस्था के केंद्र संत शोभन सरकार हुए ब्रह्मलीन


अंतिम दर्शन के लिए शोभन मन्दिर में लगा भक्तों का तांता

 

 कानपुर। जाने-माने संत शोभन सरकार लंबी बीमारी के चलते आज ब्रह्मलीन हो गए। जिसके बाद कानपुर देहात के शिवली स्थित शोभन मंदिर में भक्त बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।भक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शोभन मंदिर और आश्रम में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। हर कोई शोभन सरकार के अंतिम दर्शन करना चाहता है, जिसके लिए पुलिस पहले से ही सतर्क है। आपको बताते चलें कि शोभन सरकार का असली नाम परमहंस विरक्तानंद है। साधु शोभन सरकार ने डौंडिया खेड़ा गांव में राजा राम बख्श सिंह के किले के हजारों टन सोने का खजाना होने का दावा किया था, जिसके बाद वह अनायास ही चर्चा में आ गए थे। शोभन सरकार के दावे पर सरकार ने उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में खुदाई कराई थी, हालांकि वहाँ खुदाई में खजाना नही मिला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सोने का खजाना डांडिया खेड़ा स्टेट के 25 में शासक राजा राव राम बक्श सिंह के किले के अवशेष में दवा बताया गया था जिन्होंने 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ब्रिटिश शासन की फौज के साथ लड़का उस के छक्के छुड़ा दिए थे बाद में उन्हें एक पेड़ से लटका कर फांसी दे दी गई थी शोभन सरकार कानपुर तथा उसके आसपास के क्षेत्र में काफी पूजनीय संत थे उनके भक्तों की संख्या लाखों में है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages