लॉक डाउन से प्रभावित मजदूर परिवारों को राशन एवं आर्थिक मदद - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/05/2020

लॉक डाउन से प्रभावित मजदूर परिवारों को राशन एवं आर्थिक मदद

वर्ल्ड विज़न इंडिया अर्बन एडीपी एवं हैबिटेट फ़ॉर ह्यूमैनिटी इंडिया का संयुक्त प्रयास

1170 परिवारों को दो महीने का राशन एवं 625 परिवारों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर

 

लखनऊ। एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है तो वहीं कई संस्थाएं कोरोना एवं लॉक डाउन से प्रभावित परिवारों की मदद कर रहे है। लॉक डाउन के कारण हो रहे आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को वर्ल्ड विजन इंडिया लखनऊ अर्बन एडीपी क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम ने 1170 परिवार को चयनित करके उन्हें दो महीने का पूरा राशन उपलब्ध करवाया। इन परिवारों का चयन वर्ल्ड विज़न इंडिया के वालंटियर्स द्वारा किया गया है। इन मजदूरों  पास राशन कार्ड नहीं है । इस  सहयोग में हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया का विशेष योगदान रहा।वर्ल्ड विजन इंडिया अर्बन एडीपी लखनऊ की 40 बस्तियों में काम कर रही है जहां माता शिशु स्वास्थ्य पोषण के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 625 परिवार को ₹1000 की धनराशि उनके अकाउंट में दिए गए हैं। इस कार्यक्रम का संचालन स्टीव  डेनियल राव ने किया। टीम से स्नेह लता धूसिया,जीना मोल अमूल प्रसाद नायक अरविंदर कौर और चरण ने किया। अकबर नगर में वितरण के दौरान सुमन पांडेय,कामरूनीशा एवं मीना बिष्ट का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages