पुत्र के बाद पिता भी संक्रमित, तीन संक्रमित साथ संख्या हुई 210। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/05/2020

पुत्र के बाद पिता भी संक्रमित, तीन संक्रमित साथ संख्या हुई 210।

कानपुर। शहर में हर रोज बन रहे हैं नए हॉटस्पॉट 


 


कानपुर में गुरुवार को तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हॉटस्पॉट इलाके बेकनगंज के तलाक महल निवासी पुत्र के बाद पिता में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसी क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती भी संक्रमित है। इसके अलावा हॉटस्पॉट बादशाही नाका निवासी 20 वर्षीय एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक-युवती भी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सील किए गए रास्ते स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी है। शहर में अब तक 210 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। बेकनगंज के रहने वाले युवक की रिपोर्ट तीन-चार दिन पहले पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उसके पिता, मां और बहन का सैंपल लिया गया। गुरुवार शाम 70 वर्षीय पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं बादशाहीनाका निवासी संक्रमित युवक करीब दस दिन पहले पॉजिटिव मिले एस-10 सदस्य से जुड़ा बताया गया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब ने गुरुवार शाम 118 सैंपल की रिपोर्ट जारी की। इनमें हैलट के सभी 66 सैंपल निगेटिव रहे। 52 सैंपल सीएमओ द्वारा भेजे गए। इनमें तीन सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इससे पहले सुबह जारी की गई 71 सैंपलों की रिपोर्ट भी निगेटिव रही। इसके अलावा 121 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। हॉटस्पॉट इलाकों में सैंपल इकट्ठा करने में तेजी आयी है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब ने सुबह जिन 71 सैंपलों की रिपोर्ट जारी की है, वे जाजमऊ, कुली बाजार, जनरलगंज, मेडिकल कालेज क्षेत्र, चुन्नीगंज आदि क्षेत्रों से एकत्र किए गए थे। इन क्षेत्रों में कोरोना के रोगी मिलने के बाद संक्रमण की चेन बन गई है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि सैंपल इकट्ठे करने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages