सरकार द्वारा खातों में भेजे गए रुपये वापस नहीं होंगे: जिलाधिकारी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/05/2020

सरकार द्वारा खातों में भेजे गए रुपये वापस नहीं होंगे: जिलाधिकारी


कानपुर। कोरोनावायरस  के चलते केंद्र सरकार द्वारा  जनधन खातों में  आर्थिक सहायता के रूप में  500 और 1000  रुपए भेजे जा रहे हैं  लेकिन गलत अफवाह  कि यदि पैसा नहीं निकाला तो पैसे वापस हो जाएंगे इसके कारण  बैंकों में  भारी भीड़ लग रही है  जिसको देखते हुए  जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया  कि  पैसे किसी भी दशा में वापस नहीं होंगे  जिलाधिकारी ने कहा कि 1000 और 500 रुपये जिनके भी खातों में सरकार द्वारा भेजे गए है वो किसी भी दशा में वापस नही होंगे , इसके दृष्टिगत बैंकों में भीड़ न लगाएं। समस्त बैंकों में भीड़ कम करने के लिए टोकन व्यवस्था की जाए साथ ही बैंकों में पंपलेट लगाए जाएं कि सरकार द्वारा जो पैसा 500, 1000 रुपये आपके खातों में आए हैं वह वापस नहीं होंगे ,पैसा वापस चला जायेगा ऐसी  अफवाहो पर ध्यान मत दे। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 उक्त निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी  ने दिये। उन्होंने कहा कि जनपद कानपुर नगर में  जिनके भी  खातो में सरकार द्वारा 500, 1000 रुपये जो  भेजे गए है वो किसी भी दशा में वापस नही होगा।यह संज्ञान में आया है कि कुछ लोगो द्वारा  यह अफवाह फैलाई गयीं  है कि  सरकार द्वारा भेजा गया पैसा यदि नही निकाला तो वह वापस चला जायेगा। ऐसे अफवाह फैलाने वाले  लोगो के खिलाफ  कठोर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। समस्त सम्बन्धित व्यक्ति बैंक से कभी भी पैसा निकाल सकते है, उनका पैसा बैंक में सुरक्षित रहेगा। बैंकों में भीड़ न लगाए । सभी बैंक टोकन व्यवस्था घण्टे  के अनुसार कराये  कि एक घण्टे में कितने खाता धारकों को बैंक डील कर सकता है। उसी आधार पर अपने खाता धारकों को टोकल दे । किसी भी स्थिति में बैंकों में भीड़  एकत्र न हो, इसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित बैंक मैनेजर की होगी । भीड़ कम करने के लिए बैंकों में टोकन व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू करें ताकि बैंकों में भीड़ न लगें । सभी बैंक में प्रत्येक दशा में सोशल डिस्टेंसिग का पूर्ण रुप से अनुपालन हो यह सुनिश्चित किया जाये।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages