जिलाधिकारी ने हॉट स्पॉट क्षेत्रों का किया निरीक्षण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

25/05/2020

जिलाधिकारी ने हॉट स्पॉट क्षेत्रों का किया निरीक्षण


कानपुर।शहर में संक्रमित क्षेत्र में दिशा निर्देशोंं के पालन हेतु प्रशासन पूर्णत्या सक्रियता देखने को मिली जब जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी ने शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले जिलाधिकारी बिरहाना रोड स्थिहत हॉटस्पॉट क्षेत्र पहुंचे जहां पर पूर्ण रूप से बैरिकेडिंग लगी हुई थी। उन्होंने यहां ड्यूटी पर लगे पुलिस के सिपाहियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से हो यह सुनिश्चित किया जाए ताकि यहां पर रहने वाले लोगों को कोई समस्या न हो। साथ ही किसी भी स्थिति में हॉटस्पॉट्स क्षेत्र में कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश न करें इसका भी कड़ाई से पालन कराया जाये। जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर लगे सिपाहियों से बात करते हुए कहा कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा लगातार पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें मास्क लगाएं और दिन में कई बार अपने हाथों को साबुन से धोये तत्पश्चात उन्होंने माल रोड  स्थित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया जहां केवल एक ही फुटकर बिक्री हेतु मेडिकल स्टोर खुला था शेष मेडिकल स्टोर बन्द थे जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त मेडिकल स्टोर बंद होने का कारण पूछा तो मेडिकल स्टोर के स्वामी द्वारा बताया गया कि रविवार के दृष्टिगत मेडिकल स्टोर बंद किया गया है इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि साप्ताहिक बंदी केवल 3 दिन वाली दुकानों के लिए है मेडिकल स्टोर नर्सिंग होम 24 घण्टे खुल सकते है तथा  आवश्यक वस्तुओ की दुकानें जैसे किराना,फल, दूध, मछली इत्यादि के लिए प्रतिदिन छूट है ।शाम 7:00 से सुबह  7:00 के बीच पूर्ण रूप से बन्दी रहेगी । निरीक्षण के दौरान एसडीएम अमित गुप्ता उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages