कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी राशन किट का वितरण किया - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/05/2020

कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी राशन किट का वितरण किया


कानपुर।  काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री की अगुवाई एवं  शरद मिश्रा के संयोजकत्व में आज सोनिया गांधी राशन किट का वितरण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया. 

  इस अवसर पर श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि आज सोनिया गांधी राशन किट का वितरण किदवई नगर, धरी पुरवा, बाबु पुरवा, बारा देवी, राखी मंडी, बर्रा, विराट नगर, मछरिया व जुही आदि क्षेत्रों में 165 जरुरतमंदों के बीच किया गया. उन्होंने कहा कि कानपुर महानगर कॉंग्रेस कमेटी का यह प्रयास है कि इस राशन किट का लाभ ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंदों को मिले,आज किट वितरण में प्रमुख रूप से इकबाल अहमद, अशोक धानविक, संतोष पाठक, त्रिलोकी त्रिवेदी, विमल तिवारी, राजेश द्विवेदी, राजीव द्विवेदी, अभिनव भट्ट, निर्मल गुप्ता, संगीत तिवारी, शिवाशु त्रिवेदी, नरेन्द्र चंचल, नीरज परिहार, डॉ. आर के सिंह, संदीप चौधरी आदि मौजूद थे.

और काँग्रेस मुख्यालय तिलक हाल के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराते हुए 150 जरुरतमंदों के बीच सोनिया गांधी राशन किट का वितरण किया. 

 उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के दौरान जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए गत 17 अप्रेल को कानपुर महानगर कॉंग्रेस कमेटी ने तिलक हाल में नेहरू रसोई की स्थापना की थी. जिसके जरिये शहर के हज़ारों जरुरतमंदों तक लगातार भोजन पहुँचाने में सफलता हासिल की. उन्होंने बताया कि  शरद मिश्रा के संयोजकत्व में अब कानपुर महानगर कॉंग्रेस कमेटी सोनिया गांधी राशन किट के माध्यम से आटा, दाल, चावल,खाद्य तेल, नमक, चाय की पत्ती, चीनी आदि वस्तुएँ जरुरतमंदों तक पहुंचाने के अभियान शुरूआत कर रही है. उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी राशन किट इस तरह से तैयार की गई है कि 5-6 लोगों का परिवार 6 से 7 दिनों तक भोजन कर सकता है. 

इस अवसर पर शंकर दत्त मिश्र, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, त्रिलोकी त्रिवेदी, संतोष पाठक, राजकुमार शुक्ला, विमल तिवारी, राजेश द्विवेदी, संदीप शुक्ला, अभिनव भट्ट, ऋषि पाठक, रफीक भाई कल्लू ,  वीरेंद्र दुबे राजू, अमिताभ दत्त मिश्रा, मोहित गुप्ता, अंकेश द्विवेदी, अरमान तिवारी, शिवाशु त्रिवेदी, रामनारायण जैस, संदीप चौधरी आदि मौजूद थे।।v

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages