पकड़ी गयी हरियाणा से बिहार जा रही करोड़ों की अवैध शराब - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/05/2020

पकड़ी गयी हरियाणा से बिहार जा रही करोड़ों की अवैध शराब


2 कंटेनर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


कानपुर।एसटीएफ और महाराजपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर रूमा-भौंती हाइवे पर दो कंटेनर में तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 2083 पेटी शराब बरामद की जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 34 लाख रुपए है शराब हरियाण ट्रांसपोर्ट से बिहार के लिए जा रही थी। दो कंटेनर में सवार 5 लोग पुलिस और एसटीएफ को गच्चा देकर भाग निकले। जबकि 1 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।एसओ महाराजपुर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एसटीएफ की सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात हाइवे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। भारी वाहनों की चेकिंग के दौरान दो कंटेनर पकड़े गए दोनों कंटेनर बंद थे। पुलिस की घेराबंदी देख कंटेनर में सवार 5 लोग उतरकर भाग निकले। एक आरोपी अवतार सिंह हत्थे चढ़ गया। दोनों कंटेनर खोलकर देखे गए तो उनमें अवैध शराब लोड थी। पूछताछ में जानकारी मिली की शराब हरियाणा से बिहार के लिए जा रही थी। महाराजपुर एसओ ने बताया कि शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। शनिवार देर शाम आरोपित से पूछताछ और शराब के पेटियों की गिनती का काम चला जो कुल 2083 पेटी हरियाणा   मार्का की अंग्रेजी शराब निकली जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 34 लाख रुपए है शराब बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी में एसटीएफ कानपुर यूनिट तथा महाराजपुर पुलिस की प्रमुख भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages