लॉकडाउन मेंं नौकरी जाने क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

25/05/2020

लॉकडाउन मेंं नौकरी जाने क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या।


कानपुर।भीतरगांव(घाटमपुर) साढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मजरा साढ़ में नवयुवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तिवारीपुर निवासी अरुण कुमार 25 पुत्र रामकुमार तीन भाइयों में मंझला था और दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। जो कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता था लॉक डाउन के दौरान नौकरी छूट जाने से गांव आ गया था। परिजनों के मुताबिक देर शाम खाना खाकर सोया था सुबह तड़के जब पत्नी जानवरोंं को चारा पानी करने गयी उसी वक्त अरुण ने घर के अंदर कमरे में रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली जब पत्नी जब लौटी तो उन्हें लटकता हुआ पाया और जोर से चिल्ला पड़ी आवाज सुनकर परिजन दौड़े जबतक उसे उतारा जाता उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। परिजनों के मुताबिक आत्महत्या का कारण भविष्य को लेकर मानसिक रुप से परेशानी का है।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages