जिला प्रशासन ने विधिक सेवा प्राधिकरण को सौंपी क्वॉरेंटाइन केंद्रों की सूची - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/05/2020

जिला प्रशासन ने विधिक सेवा प्राधिकरण को सौंपी क्वॉरेंटाइन केंद्रों की सूची


कानपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन कानपुर द्वारा  समस्त क्वॉरेंटाइन सेंटरों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध करा दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की  पी एल वी एस(पैरा लीगल  वरन्तीयर्स ) सेंटरों का रैण्डल केडीए ड्रीम्स, पनकी  क्वॉरेंटाइन सेंटर्स का निरीक्षण  किया गया। जहां पर समस्त व्यवस्थाएं बहुत ही अच्छी मिली। टीम द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि किसी को भी कोई भी विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो तत्काल संपर्क करें। टीम द्वारा केडीए ड्रीम्स के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि 94 संदिग्ध  तथा संक्रमित दो है जिनमें सभी का सैंपल लेकर भेजा गया है उनमें से 46 लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट आ गई है शेष 48 लोगों की रिपोर्ट आना है। क्वॉरेंटाइन सेंटर सभी व्यक्तियों की शारीरिक मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य की जांच नियमित चल रही है करंट टाइम सेंटर में व्यक्तियों के बीच उचित सामाजिक दूरी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली व्यक्तियों के नाश्ता तथा खाने की व्यवस्था के संदर्भ में लोगों से टीम द्वारा जानकारी की गई तो संदीप तनेजा राधास्वामी संस्था के द्वारा नियमित रूप से यहां भोजन भेजा जा रहा है। उपस्थित लोगों से विधिक समस्या निराकरण एवं सहयोग के लिए पूछने पर किसी ने कोई समस्या नहीं होने की बात कही तथा उपस्थित लोगों द्वारा बताया गया कि व्यक्तियों को घर भेजने के लिए प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा जो व्यवस्था की जा रही है वह बहुत ही अच्छी है।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages