कोरोना पॉजिटिव डिस्चार्ज के बाद रखें इन बातों का ध्यान - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/05/2020

कोरोना पॉजिटिव डिस्चार्ज के बाद रखें इन बातों का ध्यान


कानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक शुक्ला ने  कोरोना से संक्रमित  मरीजों  के डिस्चार्ज के बाद कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए डॉ0 अशोक शुक्ला ने बताया कि कोविड पॉजीटिव मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जब वह व्यक्ति  डिस्चार्ज होकर वापस अपने घर जाएगा उसे निम्न महत्वपूर्ण बातों को ध्यान रखना है। डिस्चार्ज किए जाने वाले रोगी के साथ वापस घर जाने वाली जरूरी वस्तुएं,जिसे उसने संक्रमण के समय प्रयोग किया है जैसे  मोबाइल ,कपड़े आदि पूर्णतया विसंक्रमित कर किया जाये यथा संभव रोगी द्वारा वार्ड में प्रयोग की गई वस्तुओं को संक्रमित बायोमेडिकल वेस्ट मानकर उसका निस्तारण किया जाय। डिस्चार्ज दिवस के दिन रोगी को अच्छे तरीके से साबुन से पूरे शरीर को     रगड़कर आधा घंटे स्नान करना होगा। स्नान करने के बाद घर से मंगाए गये नए अथवा साबुन के घोल से पूर्ण रूप में विसंक्रमित(संक्रमण मुक्त ) किये हुए कपड़े पहनना होगा। डिस्चार्ज के समय ऐसे रोगियों को पुनः वार्ड में न ले जाकर एक 

विसंक्रमित (संक्रमण मुक्त) स्थल पर रोका जाएगा। रोगी द्वारा वार्ड में प्रयोग किए गए प्रत्येक सामान/ जूते /चप्पल/ मोबाइल को  विसंक्रमित (संक्रमण मुक्त) (साबुन घोल/ हाइपोक्लोराइट 1% एल्कोहल बेस्ट सेनेटाइजर ) से विसंक्रमित (संक्रमण मुक्त ) करने की जिम्मेदारी वार्ड स्टाफ नर्स को दी जाए। डिस्चार्ज पूर्व रोगी को हाथों ,पैरों एवं उसके  मोबाइल को पुनः सेनेटाइज किया जाय।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages