पीड़ित युवक ने वरिष्ठ अधिकारियों से कि न्याय की मांग - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/05/2020

पीड़ित युवक ने वरिष्ठ अधिकारियों से कि न्याय की मांग


बिल्हौर। सोमवार को थाना क्षेत्र की मुसाहेबपुर गांव निवासी मोहम्मद लईक पुत्र मोहम्मद रफीक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र में बताया कि 9 मई को शाम लगभग 7 बजे गांव के ही रहने वाले प्रेमसागर रामबाबू संदीप अमन सिंह कमलेश व अमर सिंह ने उसके घर में घुसकर उसकी बहन रजनी सजनी व सोनम के साथ गाली-गलौज व मारपीट की थी। जिसकी उसने 112 नंबर डायल कर कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने बिल्हौर पहुंची थी और देर रात दबंगों के समर्थन में हलका इंचार्ज अजय सिंह व सिपाही प्रवीण नागर की वह पर पुलिस ने उसे बुरी तरह पीटा और दोनों पक्षों पर 151 के तहत कार्यवाही कर खानापूर्ति कर दी। पुलिस की पिटाई उसके हाथ व पैर काले पड़ गए।

पुलिस द्वारा उसके साथ की गई ज्यादती की शिकायत उसने प्रभारी निरीक्षक बिल्हौर से की किंतु इसके बाद भी मारपीट करने वाले सिपाहियों व मारपीट करने वाले गांव के लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। उसने क्षेत्राधिकारी बिल्हौर के अतिरिक्त किसी अन्य सक्षम अधिकारी से मामले की जांच करा कर कार्यवाही किए जाने की मांग की।                          जर्रूतमंदअसहाय लोंगों को रोजाना बाटा जा रहा है लंच पैकेट


 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages