पुलिस चौकी का निर्माण रोकने पर भड़के क्षेत्रीय लोग, 2 जून से आमरण अनशन की चेतावनी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

30/05/2020

पुलिस चौकी का निर्माण रोकने पर भड़के क्षेत्रीय लोग, 2 जून से आमरण अनशन की चेतावनी


कानपुर। कानपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत केशवपुरम आवास विकास 1 में कर्पूरी पार्क पुलिस चौकी के निर्माण कार्य को रोक देने पर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश है। दिनांक 29 मई को कानपुर महापौर द्वारा शिलान्यास होना सुनिश्चित हुआ था। क्षेत्रीय जनता ने जल्द काम शुरू नहीं करने पर 2 जून से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है।

शुक्रवार की सुबह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम में पुलिस चौकी का शिलान्यास होना था। इस बीच कुछ अवांछित लोगों ने पुलिस से इस पर रोक लगाने की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने शिलान्यास को रोक दिया। यह बात क्षेत्रीय लोगों को काफी नागवार लगी। पुलिस चौकी का निर्माण कार्य करा रहे श्याम नारायण सिंह ने कहा पुलिस ने हो रहे निर्माण कार्य को रोक कर जनभावनाओं का अनादर किया है। क्षेत्र में पुलिस चौकी की जरूरत है। इससे कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी। कानपुर में एडीजी रहे अविनाश चन्द्र जी से क्षेत्र के लोगों ने पुलिस चौकी बनाने की मांग की थी। उनकी मदद से ही कुछ दिनों पहले चौकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। कुछ अवांछित लोग चौकी नहीं खुलना देना चाहते और वे राजनीतिक दबाव बनाकर निर्माण रुकवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग चौकी खुलने का समर्थन कर रहें हैं। चौकी का विरोध करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages