मानसिक अवसाद ग्रस्त 12वीं की छात्रा ने लगायी फांसी, मौत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/05/2020

मानसिक अवसाद ग्रस्त 12वीं की छात्रा ने लगायी फांसी, मौत


परीक्षा के पेपर सही से न बने होने के चलते परेशान थी छात्रा
- पढ़ाई को लेकर पिता ने लगायी थी डांट
कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र में शुक्रवार को 12वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी। आत्महत्या का कारण मानसिक अवसाद बताया जा रहा है, क्योंकि उसके पेपर बिगड़ गये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहेड़ा गांव में संतोष विश्कर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह चट्टा संचालक हैं और दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी बेटी शारदा (18) इंटर की छात्रा थी। उसने इसी वर्ष पेपर दिया था और पेपर सही से न बनने पर परेशान रहती थी। बताया जाता है कि आज सुबह संतोष पत्नी के साथ जानवरां को चारा देने चट्टा गए हुए थे। घर में शारदा अकेली थी। काम खत्म करने के बाद माता पिता घर लौटे तो हक्के बक्के रह गए। कमरे में शारदा का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहा था। इससे घर मे कोहराम मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतार परिजनों से पूछ्ताछ की। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि पढ़ाई को लेकर घरवालों ने डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages