कोरोनायोद्धाओं ने जाना विभिन्न कोरंटाइन सेंटर्स का हालचाल - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/05/2020

कोरोनायोद्धाओं ने जाना विभिन्न कोरंटाइन सेंटर्स का हालचाल


बिल्हौर। कोरोनायोद्धा नायब तहसीलदार रत्निका श्रीवास्तव ने जाना इंडस कॉलेज कोरंटाइन सेंटर का हाल और व्यवस्थाओं का पुनरीक्षण किया।दूरदराज से आए लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोगों को बिल्हौर के ककवन रोड स्थित इंडस इंजीनियरिंग कॉलेज में बने कोरेनटाइन सेंटर में रखा गया है जहां लोगों के आने जाने का सिलसिला चलता रहता है।

परम्परागत तरीके से आज भी कोरंटीन लोगों का हालचाल प्रशासन की तरफ से लिया गया। जहाँ उन्हें सुबह नाश्ते में चाय, बिस्किट, फल व बच्चों को दूध दिया जाता है। वहीं दोपहर को खाने मे दाल, चावल, सब्ज़ी दी जाती है। कोरेंटीन किए गए लोगों को समय-समय पर सेनेटाइजर का उपयोग कराया जाता है और ऐहतियातन मेडिकल चेक अप कराया जा रहा है।नियमित रूप से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ ही मास्क लगाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कोरेंटाइन सेंटर की व्यवस्थाओं के बारे में पूछने पर कोरंटीन लोगों ने बताया कि प्रशासन की व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। सभी का आत्मीयता के साथ खयाल रखा जा रहा है। प्रशासन के जिम्मेदार लोग आकर पारिवारिक तरीके से हालचाल लेते रहते हैं। सभी ने प्रशासन का तहेदिल से सहयोग करने की बात कही।

ज्वांइट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी साईं तेजा, तहसीलदार अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार रत्निका श्रीवास्तव, कानून गो लक्ष्मी बाजपेई, बी.डी.ओ. दिनकर विद्यार्थी, लेखपाल, अमीन आदि विभिन्न तहसील बिल्हौर के अधिकारी और कर्मचारी अपने घर परिवार की चिंता किये बगैर, अपने कर्तव्य पालन और राष्ट्रप्रेम को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनकी कार्यकुशलता और अथक परिश्रम सराहनीय है। साथ ही ईश्वर की विशेष कृपा से तहसील बिल्हौर अभी तक पूर्णरूप से सुरक्षित है। 

सभी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कोरोनाकाल में वीर योद्धाओं की तरह से तहसील के सभी ब्लॉक्स में बनाये गये कोरंटीन सेंटर्स का विधिवत और नियमित तरीके से खयाल रखा जा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से उपजी वैष्विक महामारी के चलते ऐसे खतरनाक समय में पूरी तरह से मुस्तैदी ज़ाहिर करती है कि हमारे प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की निष्ठा सराहनीय है।सी.ओ.देवेन्द्र मिश्रा, थानाध्यक्ष संतोष अवस्थी, एल.आई.यू. इंस्पेक्टर ए.के.सिंह आदि के साथ तहसील के पुलिसकर्मचारियों का परिश्रम भी सराहनीय और वंदनीय है। ये लोग भी महान कोरोनायोद्धा हैं जो चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बनाये रखने के लिए नजरें गडाये रखते हैं।वहीं स्वास्थ्य सुरक्षा व मेडिकल चेकअप के लिए डा.अनिल कुमार तिवारी (सी.एच.सी.अधीक्षक), डा. मनोज वशिष्ठ, डा. पूनम गांगवार, डा.शबाना खान, फार्मा सिस्ट भानूसिंह, फार्मासिस्ट विनय कुमार, लैब सहायक वरुण चौधरी, लैब सहायक आशीष मिश्रा एवं लैब सहायक अभिषेक पाण्डेय एवं विभिन्न जिम्मेदारियों में तैनात दर्जनों नर्स बहनें व आशाबहू आदि अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं,और कोरंटीन लोगों को सुरक्षित होने का अहसास करा रहे हैं।



 



No comments:

Post a Comment

Featured Post

मैदान पर गदर: भारत-ए की हार के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को मारा धक्का; अंपायरों से भिड़े कप्तान तिलक वर्मा

NINE ONE TIMES दांबुला में सुपर ओवर का हाई-वोल्टेज ड्रामा: नो-बॉल पर हुआ बवाल; सूर्यांश शेडगे (72) और विप्रज निगम (51) की मेहनत पर फिरा पानी...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages