कानपुर में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी जिले में बचे 93 एक्टिव केस - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/05/2020

कानपुर में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी जिले में बचे 93 एक्टिव केस


कानपुर। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण पर अब नियंत्रण लगता प्रतीत हो रहा है पिछले 8 दिन में जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत कम रही है जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा रही है जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने चैन की सांस ली है उनके लगातार प्रयास के कारण कानपुर में अन्य जगहों की अपेक्षा कोरोनावायरस नियंत्रण  में है लगातार पुराने मरीजो की रिकवरी से कोरोना से जंग लड़ रही पूरी सरकारी मशीनरी राहत की सांस भी ले रही है।हालांकि अभी भी वायरस के संक्रमण का खतरा नहीं टला है। फिर भी शहर में संक्रमण के फैलने की रफ्तार काफी हद तक थमी है। कानपुर में शनिवार को सामने सिर्फ 1 नया केस आया है। जो कि बाबूपुरवा हॉट स्पॉट इलाके अजितगंज कॉलोनी का है इसके अलावा संक्रमित के परिवार को आइसोलेट कर उसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गयी है। वही  20 मरीज स्वस्थ होकर डिस्‍चार्ज किये गए ठीक होने वालों का आंकड़ा एक्टिव केसेज  से दुगना से अधिक हो चुका है। 

कुल केस 313, एक्टिव 93, ठीक हुए 212, मौतें 8

सीएमओं डॉ अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि  जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कोविड-19 लैब से आयी रिपोर्ट में एक व्यक्ति जो कि अजीतगंज कालोनी का रहने वाला पॉजिटिव मिला है जनपद में कंटेन्मेंट क्षेत्रों में 59 टीमों ने किदवई नगर में केडीए कालोनी एवं दामोदर नगर तथा नवाबगंज में दीनदयाल नगर व केसा कालोनी क्षेत्रों में 4027 घरों का भ्रमण किया तथा लोगों को कोविड-19 के लक्षणों तथा उसके बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरुक  किया गया। हैलट के कोविड-19 वार्ड में भर्ती 07, एवं कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय से 13 कोविड धनात्मक रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages