वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीएम अफसरों से हुए रूबरू किया अलर्ट अभी और बढ़ेंगे कोरोना संक्रमित - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/05/2020

वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीएम अफसरों से हुए रूबरू किया अलर्ट अभी और बढ़ेंगे कोरोना संक्रमित


कानपुर। कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंसिंग में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अफसरों व फैकल्टी प्रमुखों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए सारी तैयारी दुरुस्त कर लें। उन्होंने अधिकारियों से नगर में मरीजों की स्थिति की जानकारी भी ली। सू मुख्यमंत्री ने सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों के अधिकारियों के साथ वीडियोकांफ्रेंसिंग की। नगर में कलेक्ट्रेट में वीडियोकांफ्रेंसिंग में जी एस वी एम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लाल चंदानी, प्रमुख अधीक्षक हैलट डॉ.आरके मौर्या, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरी व अन्य फैकल्टी प्रमुख शामिल हुए। इसके बाद कमिश्नर व स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों से भी सीएम रूबरू हुए। अफसरों के मुताबिक सीएम ने सभी को चेताया है कि 17 मई से लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। इसलिए कमर कस लें। सारी तैयारी ठीक से कर ले उन्होंने जिले के  कोरोना पॉजिटिव मरीजों और इलाज की व्यवस्था की भी जानकारी ली और संसाधनो की कमी पूरी करने के लिए रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages