58 दिन बाद खुला नवीन मार्केट, व्यापारियों में हर्ष की लहर - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/05/2020

58 दिन बाद खुला नवीन मार्केट, व्यापारियों में हर्ष की लहर


कानपुर। कोरोना ना वायरस द्वारा फैली महामारी से पूरे देश में लॉक डाउन के कारण हुई बंदी ने सारे बाजारों को बंद करवा दिया था जिससे व्यापारी वर्ग सदमे में था 58 दिन बाद कानपुर प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद शहर का प्रसिद्ध नवीन मार्केट खुला जिससे व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई नवीन मार्केट कानपुर के अच्छे बाजारों में से एक है,जहां छोटी बड़ी हर चीज की उपलब्धता है बाजार खुलने पर व्यापारियों का कहना है, कि इस वर्ष लॉक डाउन ने बाजार की कमर तोड़ के रख दी जय पूरे रमजान भर यहां ग्राहकों की भरमार रहती थी जिससे अच्छी खासी आय होती थी जो लॉक डाउन के कारण खत्म हो गई थी अब प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद बाजार को खोला गया है, लेकिन इसमें भी वस्तुओं के आधार पर दुकान को खोला जाना है लेकिन फिर भी खुशी है, की बाजार खुला और सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है, कि कानपुर में अन्य शहरों की अपेक्षा अब वायरस का संक्रमण धीमा हो गया है और स्वस्थ होने का आंकड़ा अच्छा है उम्मीद है 31 मई के बाद लॉक डाउन पूरी तरह से खत्म होगा और बाजार में पूरी रौनक आएगी वहीं बाजार में आये ग्राहकों का कहना है,कि बाजार का खुलना अच्छा है यहाँ खरीदारी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सारी चीजें एक ही जगह मिल जाती हैं।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages