स्वास्थ्य, सुरक्षा व सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/05/2020

स्वास्थ्य, सुरक्षा व सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया


कानपुर। लॉकडाउन -1 में घाटमपुर एवं बरीपाल में जमातियो के कोरोना संक्रमित होने के बाद से वहां इस अंतराल में कोई भी केस न पाया जाना यह साबित करता है कि उन मरकज से आये हुये जमातियों के सम्पर्क में आये हुये लोगों को बचाने में यहां के स्वास्थ्य, पुलिस एवं सफाई कर्मियों की विशेष भूमिका रही इसी को ध्यान मे रखते हुये इन कोरोना कर्मवीरों का सम्मान पतारा मंडल मे किया गया। जिसमें पतारा मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ मनोज सिंह भदौरिया चेयरमैन पुरूषोत्तम श्री राम ग्रुप एवं सत्येंद्र द्विवेदी ने पतारा  मंडल में ब्लॉक के सभी कर्मचारियो का जिसमें चौकी प्रभारी पतारा रविन्द्र सिंह स्टाफ सहित, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतारा के प्रभारी डॉ. नीरज सचान, डॉ कविता यादव, सोनेलाल, शशि,भानु प्रकाश, मृदुला श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, संतोष वर्मा, डॉ कविता यादव, वार्ड बॉय, सफाई कर्मी आदि कोरोना फाइटरों का उत्साहवर्धन एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया, मास्क वितरित कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना कर हौसला बढ़ाया एवं आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ओम बाबु गुप्ता मंडल अध्यक्ष, ओम तिवारी, विमल चक, सर्वेंन्द् शुक्ला, मनीष शर्मा, नरेंद्र सिंह भदौरिया जी. इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages