तीन साल की बच्ची और ट्रैफिक सिपाही कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा हुआ 223 - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/05/2020

तीन साल की बच्ची और ट्रैफिक सिपाही कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा हुआ 223


कानपुर। शहर के हॉट स्पॉट क्षेत्रों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर कोरोना वायरस हमला कर रहा है। शनिवार को रायपुरवा थाने के कोराना संक्रमित सिपाह की तीन वर्षीय पुत्री और ट्रैफिक पुलिस का सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शहर में तीन साल की बच्ची में कोरोना संक्रमण का पहला केस सामने आया है। इसके साथ ही जिले में अबतक सामने आए कोरोना पॉजिटिव 223 मामलों में 17 स्वस्थ हो चुके हैैं और चार की मौत हो चुकी है। इस तरह शहर में कोरोना संक्रमण के 202 एक्टिव केस हैं। 


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड-19 लैब में शनिवार दोपहर 151 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई। इनमें दो कोरोना पॉजिटिव और 149 निगेटिव मिले हैं। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में ड्यूटी कर रहे 14 पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 लैब से शनिवार को 151 सैंपल की रिपोर्ट में दो लोग पॉजिटिव हैैं। इसमें रायपुरवा थाने के सिपाही की तीन वर्षीय पुत्री और ट्रैपिक पुलिस का सिपाही है। दोनों पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।


उन्नाव में एक और कोरोना पाजिटिव मिला


उन्नाव में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या चार हो गई। लखनऊ के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करने वाला संक्रमित युवक उन्नाव घर आया थासूचना पर 29 अप्रैल को उसे गांव से लाकर सरस्वती मेडिकल कॉलेज के कोविड हास्पिटल में आइसोलेट कराया गया था। उसका सैंपल लेकर केजीएमयू लखनऊ भेजा गया थाजांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने पर उसे लखनऊ इलाज के लिए भेजा गया है।


हॉटस्पॉट में तेजी से फैल रहा संक्रमण


कानपुर शहर में हॉटस्पॉट एरिया कोरोना संक्रमण का तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित नए केस में बजरिया थाने का एक सिपाही भी पॉजिटिव आया है। इसके अलावा दो बुजुर्ग समेत सात कर्नलगंज और तीन महिलाएं बजरिया की हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड -19 लैब में शुक्रवार सुबह 108, शाम को 100 और रात को 79 सैंपल की जांच की गई। 287 सैंपल में 12 कोरोना पॉजिटिव और 275 निगेटिव मिले। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि मेडिकल लेज के कोविड-19 लैब से शुक्रवार को आई 221 सैंपल की रिपोर्ट में 12 लोग पॉजिटिव हैं। इसमें सात कर्नलगंजचार बजरिया क्षेत्र के हैं। इसमें बजरिया थाने का सिपाही भी है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages