दो दिन से लापता महिला की घर वाले कर रहे थे तलाश, गंगा नदी में मिली लाश - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/05/2020

दो दिन से लापता महिला की घर वाले कर रहे थे तलाश, गंगा नदी में मिली लाश


कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में रहने वाली महिला दो दिन पहले रहस्मय ढंग से लापता हो गई थी, शुक्रवार देर रात उसकी लाश गंगा नदी में गोलाघाट के पास उतराती मिली ताे सनसनी फैल गई। पुलिस ने आसपास थानों से सूचना एकत्र की तो उसकी तलाश कर रहे घर वालों को शनिवार सुबह बुलाकर पहचान कराई। पुलिस घटना का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


घर से बिना बताए निकल गई थी रेखा


रावतपुर निवासी इंदल सिंह किसी प्राइवेट फर्म में नौकरी करते हैं। वह परिवार के साथ घर में रह रहे हैं। 30 अप्रैल की सुबह उनकी पत्नी रेखा उर्फ रिजमा देवी अचानक बिना बताए घर से निकल गई थीं। शाम तक जब वह घर नहीं आईं तो स्वजनों ने तलाश शुरू की। कहीं पता नहीं लगा तो कल्याणपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार देर शाम गोलाघाट पर रहने वालों ने गंगा नदी में महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास थानों को जानकारी दी। इसके बाद सुबह पहुंचे घर वालों ने फोटो देखकर शव की पहचान रेखा के रूप में की।


गंगा में कूदकर दी जान


छावनी थाना प्रभारी आदेशचंद्र ने बताया कि संभवत: महिला ने गंगा बैराज से कूदकर जान दी है क्योंकि शव बहते हुए गोलाघाट तक आया था। वहीं घर वालों ने महिला के मानसिक बीमार होने और इलाज चलने की जानकारी दी है। बीमारी से परेशान होकर उसने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है।


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?

NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages