पीपीई किट व मास्क आदि सुरक्षा उपकरण न मिलने से हैलट के पैरामेडिकल स्टॉफ ने बंद किया काम, - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/05/2020

पीपीई किट व मास्क आदि सुरक्षा उपकरण न मिलने से हैलट के पैरामेडिकल स्टॉफ ने बंद किया काम,


कानपुर। हैलट अस्पताल में सर्जरी वार्ड के होल्डिंग एरिया में मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद रविवार सुबह पैरामेडिकल स्टॉफ ने काम बंद कर दिया। इससे वार्ड में खलबली मच गई और स्वास्थ्य अफसरों ने समझाने का प्रयास किया है। पैरामेडिकल स्टॉफ ने पीपीई किट व मास्क आदि सुरक्षा उपकरण न मिलने से आक्रोश व्यक्त किया। स्वास्थ्य अफसरों के समझाने पर करीब दो घंटे बाद स्टॉफ दोबारा काम पर लौटा।

हैलट अस्पाल की इमरजेंसी में शुक्रवार को मरीज आया था, उसे सिर में दर्द और चक्कर आ रहे थे। सामान्य मरीज मानते उसे इमरजेंसी में भर्ती करके इलाज किया गया और नमूना जांच के लिए भेजकर मेडिसिन के वार्ड-10 में शिफ्ट कर दिया गया था। उसका इलाज मेडिसिन विभाग के डॉ. बृजेश कुमार एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक वर्मा की देखरेख में चल रहा था। रविवार भाेर आठ बजे मेडिकल कॉलेज से मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर वार्ड-10 से लेकर इमरजेंसी के मेडिसिन यूनिट में खलबली मच गई।

पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने को लेकर वार्डों से लेकर इमरजेंसी में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ एवं वार्ड ब्वॉय ने काम बंद कर दिया। जानकारी होते ही हैलट के प्रमुख अधीक्षक प्रो. आरके मौर्या एवं सीएमएस डॉ. रीता गुप्ता पहुंच गईं और स्टॉफ को सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। समझाने पर करीब दो घंटे बाद स्टॉफ दोबारा काम पर लौटा। प्रमुख अधीक्षक प्रो. आरके मौर्या ने बताया कि वार्ड में भर्ती मरीज कोरोना पॉजिटिव आया है। इस वजह से नर्सिंग स्टॉफ एवं वार्ड ब्वॉय अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे थे। उन्हें एप्रेन एवं मास्क मुहैया कराए जा रहे हैं, अब पीपीई किट भी दी जाएंगी। वार्ड से लेकर इमरजेंसी का सैनिटाइजेशन करा दिया है। संपर्क में आए रेजीडेंट, पैरामेडिकल एवं कर्मचारियों समेत 23 लोगों को क्वारंटाइन कराया गया है।


कोरोना से शहर में सातवीं मौत, महिला बाबूपुरवा की रहने वाली।

शहर में कोरोना संक्रमण से सातवीं मौत हो गई है। रविवार की सुबह 60 वर्षीया महिला ने हैलट अस्पताल के कोविड आईसीयू में दम तोड़ दिया। मृत  महिला शहर के बाबूपुरवा इलाके की रहने वाली थी। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने महिला के मौत की पुष्टि करते हुए बताया है कि उसे दो दिन पहले कोविड 19 आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सांस की बीमारी थी, जिसकी वजह से उसकी स्थिति और बिगड़ गई। महिला के शव को सील करके अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages