दो पुलिस कर्मियों सहित सात ने जीती जंग, स्टाफ ने ताली बजाकर दी विदाई - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/05/2020

दो पुलिस कर्मियों सहित सात ने जीती जंग, स्टाफ ने ताली बजाकर दी विदाई


कानपुर। कांशीराम ट्रामा सेंटर में दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। वहीं सरसौली सीएचसी से दो मदरसा छात्रों को भी डिस्चार्ज किया गया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस दौरान डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ ने ताली बजाकर अस्पताल से विदा किया तो स्वस्थ्य होकर जाने वालों ने भी उनका आभार जताया।

कांशीराम अस्पताल में 88 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती थे, जिनमें 59 की हालत में सुधार होने पर उनकी दो बार सैंपलिंग कराई गई थी। पहली रिपोर्ट में 55 मरीज निगेटिव निकले थे और चार पॉजिटिव निकले थे। 55 मरीजों की दोबारा जांच कराई गई, जिसमें से पांच की रिपोर्ट दोबारा निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। सहायक निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरपी यादव ने सभी मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए शपथ दिलाई। सीएमएस डॉ. एसके पांडेय, डॉ. केएस मिश्र मौजूद थे। वहीं, सरसौल सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि शनिवार को मछरिया मदरसे के दो छात्रों को डिस्चार्ज किया गया है।

- शहर में अबतक 58 ने जीती जंग

शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन सौ पार कर चुकी है और छह लोगों की माैत भी हो चुकी है। इन सबके बीच अबतक 58 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे पहले संक्रमित मिले बुजुर्ग भी हैलट कोविड-19 अस्पताल से ठीक होकर गए थे। इसके अलावा हैलट और सरसौल सीएचसी से मरीज ठीक होकर जा चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages