सोनभद्र।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती झारखण्ड राज्य के गढ़वा जनपद में सूरत से आये 50 प्रवासी श्रमिको में 20 श्रमिको को कोरेना पॉजिटिव पाया गया।जिसको लेकर सोनभद्र जिला प्रशासन गम्भीर है।गम्भीरता को देखते हुये एडीएम -एएसपी ने संयुक्त रूप से वार्डर चेकपोस्ट का निरीक्षण कर आपने मातहतों को वार्डर सीमा पर विशेष चौकसी रखने को कहा और वार्डर की सभी रास्ते को सील करने का निर्देश दिया। बताते चले कि सोनभद्र जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र से सटे झारखंड राज्य के गढ़वा जिला से सटा हुआ है। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव मुडीसेमर,मेदनीखाड, छतवा, छतरपुर, बुटबेढवा, धरतीडोलवा, बरखोरहा गांव से सट्टे गढ़वा जिला के थाना धुरकी , बंशीधरनगर व भवनाथपुर में सूरत से आये 5 अप्रैल को 50 प्रवासी श्रमिको का टेस्ट कराया गया था जिसमे कोरोना वायरस के 20 पॉजिटिव की रिपोर्ट आते ही सोनभद्र सीमा में खमोशी छा गयी।हालांकि गम्भीरता को देखते हुये एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्रओ पी सिंह ने संयुक्त रूप से विंढमगंज वार्डर सीमा चौकी का निरीक्षण कर आपने मातहतों को वार्डर सीमा विशेष चौकसी रखने कहा ।
साथ साथ वार्डर की सभी रास्ते को सील करने का निर्देश भी दिया।गम्भीरता को देखते हुये एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह एवं एएसपी ने मातहतों को निर्देशित करते हुये कहा कि लोगो जागरूक करे अनावश्यक बाहर न निकले सोशल डिस्टेंस बनाये रखे।हमेशा सेनिटाइजर का उपयोग करे।खासकर आंखों को बिना 20 सेकेंड हाथ को वाश किये न छुये।तथा अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु का उपयोग करे।बताते चले कि बीते शुक्रवार की रात्रि राजधानी रांची के राजेंद्र प्रसाद मेडिकल इंस्टिट्यूट से रिपोर्ट मिलने के बाद गढ़वा जिला के उपायुक्त हर्ष मंगला के निदेश पर धुरकी प्रखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया । धुरकी प्रखंड से 5 पॉजिटिव पेशेंट की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने धुरकी एवं सगमा प्रखंड के सभी गांव एवं पंचायतों में अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही उन्होंने सभी प्रधान को कहा है कि 1 मई 2020 से गुजरात राज्य एवं महाराष्ट्र से आए हुए व्यक्तियों को कोरनटाइन करने की प्रक्रिया तेजी से जारी कर दिया है। इन्होंने सुबह 5:00 बजे से क्षेत्र के विभिन्न गांवों पंचायतों में घूम कर होमकोराइंट में रह रहे लोगो को घर से उठाकर सेम्पल जांच करने हेतू सरकारी कोरांटाइन सेन्टर प्लस टू उच्च विद्यालय धुरकी वही सगमा में स्नोउत्तर उच्च विद्यालय बीरबल रखा जा रहा हैं। सूरत एवं महाराष्ट्र से आए लोगों को सेम्पल जांच रिपोर्ट आने तक लोगों सेन्टर मे ही रखा जायेगा।खबर लिखे जाने तक धुरकी मे 46 व सगमा मे 10 लोगो को सेन्टर मे रखा गया है। वही थाने के दरोगा रवीन्द्र प्रसाद के द्वारा बताया गया कि सटे राज्य झारखंड के गढ़वा जिला में कोरोना के इतनी ज्यादा संख्या में पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद विंडमगंज थाना क्षेत्र के सभी रास्ते को सील कर दिया गया है तथा किसी भी तरह का कोई आवागमन नहीं होने दिया जा रहा है ।बॉर्डर से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन तलाशी व चेकिंग करने के बाद ही मालवाहक गाड़ियों को तथा पास लेकर चलने वाले गाड़ियों को नियमों के अनुसार आने जाने की अनुमति दी जा रही है तथा पूर्णरूपेण एहतियात बरती जा रही है।
11/05/2020
एडीएम -एएसपी सोनभद्र ने बार्डर की सभी रास्ते को सील करने का दिया निर्देश
Tags
# प्रदेश
Share This
About NINE ONE TIMES
प्रदेश
Tags
प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश
NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...
खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment