पानी के तलाश में कुएं में गिरे घायल चीतल का वन विभाग ने उपचार कर जंगल में छोड़ा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/05/2020

पानी के तलाश में कुएं में गिरे घायल चीतल का वन विभाग ने उपचार कर जंगल में छोड़ा

कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में कल शाम को कुएं में गिरा था चीतल





कल शाम एक चीतल पानी की तलाश करते हुए जंगल से भटक कर कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव आ पहुँचा ,जहाँ एक कच्चे कुएं में गिर पड़ा।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी।मौके पर पहुँचे वनकर्मियों ने काफी प्रयास कर घायल चीतल को रस्सी के सहारे कुएं से बाहर निकाला, चीतल कुएं में गिरने से घायल हो चुका था।वन कर्मियों द्वारा उसे दुद्धी वन रेंज कार्यालय लाकर पशु चिकित्सक द्वारा इलाज कराया।


आज सुबह रेंजर दिवाकर दुबे ने बताया कि चीतल का समुचित उपचार कराया जा रहा है जैसे ही यह स्वस्थ हो जाएगा।इसे हाथीनाला के जंगल मे छोड़ दिया जायेगा।जिससे यह अपनों के बीच जा सकें।अभी यह काफी डरा हुआ है।इसे ठीक होते ही जल्द ही इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।उधर वन रेंज परिसर स्थित बंदी गृह में चीतल होने की सूचना पर क़स्बा वासी रेंज परिसर की चहारदीवारी से देखने के लिए लालायित होकर दिन भर ताक झाक करते रहें। फरेस्टगॉर्ड कन्हैया लाल ने बताया कि आज दोपहर तकरीबन 2 बजे उसे जंगल में छोड़ दिया गया।


 

 



 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages