मास्क बना रही प्रशिक्षार्थियों को ग्लब्स व बिस्किट वितरित - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/05/2020

मास्क बना रही प्रशिक्षार्थियों को ग्लब्स व बिस्किट वितरित




उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति के तत्वावधान में कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र महुली में भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि, डायरेक्टर संजय कुमार तिवारी ,संस्था के अध्यक्ष दीपक तिवारी व प्रबन्धक औरंगजेब आलमके नेतृत्व में केन्द्र का निरीक्षण किया गया और बनने वाले मास्क की गति देखी गई।अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मास्क बनाने वाली प्रशिक्षार्थियों को ग्लब्स व बिस्किट का वितरण किया गया । डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि आज विश्व मजदूर दिवस है ।यह उनके सम्मान, एकता व हक का दिन है । पूरे विश्व में आज का दिन मजदूर वर्ग के लोगो के लिए समर्पित है ।आपलोग मेहनत से मास्क बनाने का कार्य कर रही हैं जो काबिलेतारीफ है । संस्था के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि इस लगभग एक दर्जन प्रशिक्षार्थी मास्क बनाने का कार्य कर रही हैं संस्था के माध्यम से लोगो को मास्क का वितरण किया जा रहा है जो कोरोना वायरस के विरुद्ध संक्रमण से बचने का उपाय बन रही हैं।सभी प्रशिक्षार्थी सामाजिक दूरी के अनुसार कार्य कर रही हैं।इस अवसर पर केन्द्र प्रभारी शहजाद आलम, प्रशिक्षिका सूफिया बेगम, रेखा कुमारी, सतवंती, रीता कुमारी उपस्थित रही।


 

 



 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages