समग्र गांव:राशन कार्ड कटने और बनने में मनमानी का आरोप - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/05/2020

समग्र गांव:राशन कार्ड कटने और बनने में मनमानी का आरोप

मुख्यमंत्री समग्र गांव बीडर का मामला


प्रधान और ग्रामीणों ने लिखा डीएम को पत्र,प्रतिलिपी ,मुख्यमंत्री ,प्रमुख सचिव व आयुक्त को भेजा।







दुद्धी। ब्लॉक क्षेत्र मुख्यमंत्री समग्र गांव के प्रधान समेत ग्रामीणों ने आज 1 मई को रजिस्टर्ड डाक से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ग्रामीणों को कोटे के दुकान से सम्बंधित मिलने वाले राशन कार्ड यूनिट ,मनमानी राशन कार्ड बनना ,यूनिट कटना ,यूनिट जुड़ना पात्रो का राशन कार्ड कोटेदार से साठ गांठ करके काटने का आरोप लगाया है। प्रधान और ग्रामीणों द्वारा रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए पत्र में गांव के कार्डधारकों के दुखड़ा को 11 बिन्दुओ में लिखा है पत्र में लिखा गया है कि गांव में किसका कार्ड बन रहा है यह जानकारी ग्राम पंचायत को नही होती ,गांव का कोई भी कार्ड धारक का कार्ड का सदस्य सही -सही राशन का मांग कोटेदार से करता है तो पोर्टल से अलगे दिन उसका या तो यूनिट से नाम कट जाता है या तो राशन कार्ड ही निरस्त कर दिया जाता है लिखे गए पत्र में कोटेदार और उसके सम्बन्धित आपूर्ति विभाग पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।ग्राम प्रधान नारद पटेल समेत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।


 

 




 

Attachments area

 


 



 



No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages