किन्नर काजल की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/05/2020

किन्नर काजल की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या।


कानपुर। पनकी मंदिर चौकी के ठीक पीछे कच्ची बस्ती में रहने वाली किन्नर काजल (38) वर्षीय मंगलवार रात किन्नर की पीट-पीटकर  हत्या कर दी गई। चेले धर्मेंद्र ने बताया प्रयागराज मेजा रोड के सिरसा गांव निवासी काजल उर्फ कन्हैया किन्नर 21 साल से कानपुर में पनकी मंदिर चौकी के पीछे अपने चेले धर्मेंद्र व राहुल के साथ कच्ची बस्ती में रही थी। काजल के साथ में बैठकर शराब पीने वाले दो युवकों ने मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडो से जमकर पीटा। काजल को बचाने के लिए चेला धर्मेंद्र चौकी पहुंचा लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं गई।चौकी के चार चक्कर लगाने के बाद दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस समय से इलाज के लिए काजल को अस्पताल पहुंचा देती तो उनकी जान बच जाती। पनकी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र ने गुरु कालज की पीटकर हत्या में शीलू राजपूत, मोनू काड़ा व एक अज्ञात पर आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जाँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages