वित्तविहीन शिक्षक 11मई को मांगेंगे भीख - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/05/2020

वित्तविहीन शिक्षक 11मई को मांगेंगे भीख


कानपुर। प्रदेश के मान्यता प्राप्त अशासकीय वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों की बंदी के कारण विगत लगभग 3 माह से वेतन भुगतान न हो पाने की स्थिति में वैश्विक महामारी के दौरान कुशल श्रमिक का वेतन अध्यापक-अध्यापिकाओ को तथा श्रमिक का वेतन शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को  राहत के रूप में दिए जाने हेतु संगठन के पत्रों का संज्ञान लेने तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यो का काटा गया वेतन भुगतान करने एवं वेतन घोटाला में दोषी कानपुर नगर के शिक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों  को हटाने के संबंध में संगठन स्तर से 11 मई 2020 को प्रातः 11:00 बजे वित्तविहीन शिक्षक तथा पीड़ित प्रधानाचार्य व शिक्षक अपने घरों में रहकर सपरिवार भीख का कटोरा लेकर भीख मांगेंगे  उक्त जानकारी माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडे गुट) के महामंत्री हरिश्चंद्र चंद्र दीक्षित ने एक विज्ञप्ति में दी उन्होंने बताया  कि संगठन की ओर से कई पत्रों द्वारा अनुनय,विनय,अनुरोध और आग्रह करने,वित्तविहीन शिक्षको,पीड़ित प्रधानाचार्यो ,शिक्षकों तथा वेतन घोटाले में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों को हटाकर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की  माँग की जा चुकी है  परंतु अभी तक वित्तविहीन शिक्षकों का राहत तथा आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की गई है ।पीड़ित शिक्षकों प्रधानाचार्य/ तथा कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है।जिससे विवश होकर संगठन विगत पत्रों की प्रतियां संलग्न कर अनुरोध कर रहा है कि हम अपने निवेदन को दोहराते हुए सूचित कर रहे हैं, कि हम सभी पीड़ित प्रधानाचार्य,शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी आगामी 11 मई को प्रातः11:00 बजे अपने घर में परिवार सहित आप सभी के चित्र सामने रखकर भिक्षा का कटोरा लेकर भिक्षा की मांग करेगे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages