कोरोना का बड़ा अटैक,15 नए पाजिटिव तीन साल की बच्ची भी प्रभावित, आंकड़ा 284, - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/05/2020

कोरोना का बड़ा अटैक,15 नए पाजिटिव तीन साल की बच्ची भी प्रभावित, आंकड़ा 284,


कानपुर में कोरोना ने एक बार फिर से बड़ा अटैक किया है। सुबह आयी सैंपल की रिपोर्ट में 15 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। 15 रोगियों के पॉजीटिव मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं  हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसीयू में भर्ती कोरोना संदिग्ध युवती की मौत हो गई। पिछले हफ्ने कपड़ा व्यापारी के संक्रमित होने पर उनके परिवार का सैम्पल लिया गया था जिसमे व्यापारी की तीन साल की बेटी पाजिटिव निकली, उसे भर्ती किया गया।   

सीएमओ डॉ. एके शुक्ल ने बताया कि केजीएमयू और मेडिकल कॉलेज से आयी जांच रिपोर्ट में शहर के पांच हिस्सों में 15 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं. इसमें चकेरी के शिव कटरा निवासी कपड़ा कारोबारी के घर का तीन वर्षीय बच्चा संक्रमित मिला है। इसके साथ ही 14 अन्य लोग पॉजीटिव मिले हैं। इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। 15 लोगों के पॉजीटिव आने के बाद शहर में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा उछलकर 284 पर पहुंच गया है। इन संक्रमित मरीजों में अब तक छह लोगों की मौत भी हो चुकी है।

घरों में तेजी से फैल रहा है कोरोना का वायरस

कानपुर में जिस तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसको लेकर सीएमओ डॉ. एके शुक्ल का कहना है कि यह वायरस अब घरों में तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि लोग घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्होंने कोरोना की संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सभी को घर में अलग-अलग रहने के साथ खाने के बर्तन और तौलिया आदि अलग इस्तेमाल करने को कहा है, जिससे घरों में यह संक्रमण और तेजी से न फैल पाए।

वहीं, टीबी की बीमारी से पीड़ित चल रही बिधनू के कठेरूआ गांव के किसान की 22 वर्षीय पुत्री को मंगलवार शाम पेट व पसलियों में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे।उसकी गंभीर स्थिति और कोरोना संदिग्ध मानते हुए डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। कोविड आईसीयू में सुबह उसकी मौत हो गई. हालांकि देर रात ही उसके थ्रोट एवं नेजल स्वाब का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया।

15 रोगियों ने दी कोरोना को मात

इस बीच राहत की खबर यह है कि कानपुर में 15 अन्य रोगियों ने कोरोना के खतरनाक वायरस को मात दे दी है. सीएमओ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इन 15 रोगियों की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है. इन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है. इसके साथ ही  कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़कर अब 49 हुई।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages