कानपुर। उ0प्र0 श्रमायुक्त एवं कानपुर मण्डलायुक्त सुधीर एम.बोबडे ने सरकारी कार्यप्रणाली को सुरक्षा की दृष्टि तथा पारदर्शिता बनाने के लिये श्रमविभाग के सभी कमरो व श्रमनिकुंज स्थित अधिकारियों के क्वाटरो में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगा जायेंगे जिसका लिये उन्होंने कैमरे लगाने का आदेश भी जारी कर दिया। उ0प्र0 सरकार ने सभी विभागो में निष्पक्ष एवं पारदर्शिता कार्यप्रणाली लाने के लिये विभागों को हाई डिजीटल करने का फैसला लिया है। सरकार ने बायोम्ैट्रिक मशीन से लेकर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आदेश पूर्व में कर दिया था।
सरकार के इस अति महत्वपूर्ण फैसले को क्रियान्वित करते हुए उ0प्र0 श्रमायुक्त/ मण्डलायुक्त सुधीर.एम.बोबडे ने श्रम विभाग के कमरो में तथा श्रमनिकुंज स्थित अधिकारियों के क्वाटरो में कैमरे लगाने का आदेश जारी कर दिया ताकि विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की कार्य प्रणाली को पारदर्शी बनाया जा सके। विभागीय सूत्रों के अनुसार आपको बताते चले की श्रमविभाग में अधिकारियेां एवं कर्मचारियों के कार्यालय आने पर उनकी उपस्थिति दर्ज करने के लिये पूर्व में ही बायोमैट्रिक मशीने लगायी जा चुकी है। जहां एक ओर कैमरे लगने की जानकारी मिलते ही विभाग में हडकम्प की स्थिति मची गई है तो वहीं उच्चाधिकारियों का कहना है कि कैमरे लग जाने से कार्य प्रणाली की पारदर्शिता भी समाने आ जायेगी।

No comments:
Post a Comment