कोरोना जांच और रिपोर्टिंग पर मण्डलायुक्त ने चिंता जताते हुये कड़े निर्देश दिये । - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/05/2020

कोरोना जांच और रिपोर्टिंग पर मण्डलायुक्त ने चिंता जताते हुये कड़े निर्देश दिये ।

एक भी नया कोरोना केस आने पर युद्ध स्तर पर उससे जुड़े लोगों की ट्रेसिंग की जायें- मण्डलायुक्त



कानपुर। कोरोना से शहर में नये मरीजों की संख्या मे इजाफे से प्रशासन की परेशानी बढ़ती ही जा रही इसकी बानगी है कि मण्डलायुक्त कार्यालय के कोविड-19 कॉट्रोल रुम में अहम बैठ हुई।

जिसकी अध्यक्षता करते हुये मंडलायुक्त डॉ सुधीर एम बोबडे ने कैम्प कार्यालय में कोविद 19 के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि   हॉट स्पॉट क्षेत्रों का आंकलन कर पुनः निर्धारित किया जाय। जिन हॉट स्पॉट के क्षेत्रों में पिछले 21 दिनों से कोई नया केस नहीं आया, उन्हें हॉट स्पॉट से बाहर किया जाय। कोविद 19 की सैम्पलिंग व रिजल्ट का ठीक से मिलान ना होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थित ठीक नहीं है। सीएमओ की जिम्मेदारी है कि लखनऊ की रिपोर्ट एवं जनपद की रिपोर्ट में आ रही भिन्नता को दूर करें।  मंडलायुक्त ने जोर देकर कहा कि एक भी नया कोरोना केस आने पर युद्ध स्तर पर उससे जुड़े लोगों की ट्रेसिंग /ट्रेकिंग कर नाम व पते/फ़ोन नंबर के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत की जाय। डीआईजी अनंत देव ने बताया कि ट्रेसिंग व ट्रेकिंग का कार्य पुलिस द्वारा गहनता से किया जा जा रहा है। डेटा रिपोर्ट के लिए नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई। जनपद के पुराने व कल तक के केस मिलाकर 551 रिजल्ट सीएमओ द्वारा लंबित बताये गए। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि एलएलआर की लैब को पूर्ण क्षमता के साथ चलाया तथा पेंडिंग केस को यथाशीघ्र निष्पादित किया जाय। सीएमओ ने बताया कि शुरुआत से अब तक 5543 सैम्पल लिए गए।बैठक में आईजी मोहित अग्रवाल, डीएम डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी , प्रधानाचार्य जीएवीएम डॉ आरती लाल चंदानी, सीएमएस हैलट डॉ. आर के मौर्य, सभी एसपी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?

NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages