बीमारी से ऊबकर युवक ने फांसी लगा दी जान। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/05/2020

बीमारी से ऊबकर युवक ने फांसी लगा दी जान।


कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ शुक्रवार तड़के  19 वर्षीय युवक नूर आलम पुत्र अशरफ अली ने फाँसी लगाकर जान दे दी।परिजनो के अनुसार नूर आलम कई सालो से मधुमेह की बीमारी से ग्रसित था।

               नारामऊ निवासी 20 वर्षीय नूर आलम के परिजनों ने बताया कि वह करीब छः साल से मधुमेह की बीमारी से ग्रसित था। इलाज से कोई फायदा न मिलने पर वह निराश रहता था। कस्बे में ही बाइक सॢवस सेंटर चलाने वाले पिता अशरफ ने बताया तीन बेटों में नूर आलम सबसे बड़ा था। उसने इंटर तक पढ़ाई की थी। शुक्रवार तड़के नूर आलम ने घर की बकरियों को चारा देने के लिए मां शमशुलजहां से कमरे की चाबी ली। थोड़ी देर बार बकरियों की आवाज सुनकर जब शमशुलजहां कमरे के पास गईं तो कमरा अंदर से बन्द था। खिड़की झांककर देखा तो नूर आलम का शव टिन शेड में लगे एंगल में दुप्पट्टे के सहारे लटक रहा था। इसके बाद अशरफ के छोटे बेटे ने कमरे की कुण्डी को कड़ी मशक्कत से तोड़ने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और फिर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बिठूर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया बीमारी से ऊब कर युवक ने फांसी लगाकर जान दी है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages