मजदूर दिवस पर चिन्हित कर सैकड़ों मजदूरों को वितरित की खाद्य सामग्री - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/05/2020

मजदूर दिवस पर चिन्हित कर सैकड़ों मजदूरों को वितरित की खाद्य सामग्री


कानपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया की अगुवाई में 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों को 1 हफ्ते की खाद्य सामग्री दी गई मर्तोलिया  ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते हुए पूरे देश में लॉक डाउन है जिसका सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों के ऊपर पड़ रहा है रोज कमाने रोज खाने का जीवन बिताने वाले ऐसे मजदूरों को बहुत दिक्कतें हो रही हैं

सरकार भी उन मजदूरों का सहयोग कर रही है जिनका श्रम कल्याण विभाग से रजिस्ट्रेशन है लेकिन शहर में लाखों मजदूर ऐसे भी हैं जिनका अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है तो क्या उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिलना चाहिए? हम लोगों ने लेबर कमिश्नर से मिलकर इन मजदूरों को उनका हक देने की बात कही है ज्ञापन देकर यूनियन के नेताओं ने मांग रखी कि इन मजदूरों को भी जीवन यापन के लिए मदद मिले।  राशन वितरण के अवसर पर श्याम देव सिंह, राजीव द्विवेदी,तुफैल अहमद खान नरेंद्र चंचल कुशवाहा, विवेक पांडे, अतुल कुशवाहा, लकी ठाकुर, अनवर अली, विकास यादव आदि लोग उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages